Raipur Golikand Video: डबल मर्डर मामले का CCTV आया सामने, सालियों को मारने के बाद आरोपी ने सड़क में मचाया उत्पात, जान बचाकर भागे लोग
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Golikand Video: राजधानी रायपुर में हुए डबल मर्डर मामले से जुड़ी एक और सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। आरोपी जीजा का खौफनाक चेहरा अब CCTV में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि अपनी दो सालियों (Raipur Golikand Video) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने इलाके में जमकर उत्पात मचाया।
Read More: Panihati Bomb Blast: क्या BJP नेताओं को बनाया जा रहा निशाना? सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP विधायक के घर के पास बम हमला
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे एक मेडिकल स्टोर पहुंचा, जहां उसने पिस्टल लहराते हुए संचालक को धमकाया। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर दहशत फैलाता है और फिर फायरिंग करता है। अचानक हुई गोलीबारी से मेडिकल स्टोर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
Read More: Korea News: मर गई मां की ममता… मंदिर के पास इस हालत में मिली दुधमुंही बच्ची, घटना से इलाके में आक्रोश
Raipur Golikand Video: जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घर के अंदर दो गोलियां चलाई थी, जबकि बाहर मेडिकल स्टोर और सड़क पर तीन राउंड फायर किए। गनीमत रही कि मेडिकल स्टोर संचालक बाल-बाल बच गया, नहीं तो एक और बड़ी वारदात हो सकती थी। पूरी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की हर गतिविधि खंगाली जा रही है।




