CM साय ने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा,अधिकारियो को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर/प्रविंस मनहर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैक टू बैक विभागों का बैठक ले रहे है आज भी नया रायपुर मंत्रालय में समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की वही मुख्यमंत्री साय ने समीक्षा बैठक में कहा कि समय की माँग है कि शतप्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाया जाए,जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री साय ने वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सेवा-भावना के साथ प्राथमिकता में रखा जाए,ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर उनका अधिकार प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और निराश्रितों के कल्याण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





