Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में गैंगरेप : दो युवकों ने लूटी युवती की आबरू, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस

 

राजधानी रायपुर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत है कि आरोपियों ने दुष्कर्म कर जातिगत गलियां दी और वीडियो बनाकर धमकाया। आरोपियों का नाम डेनियल और अनिल है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ रहती है। घटना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को हुई, जब वह अपने भाई की रिहाई के सिलसिले में धनेश के क्लीनिक गई थी। वहां आरोपी डेनियल ने पहले मेडिकल के पीछे जाकर पैसे देने की बात कही, इसके बाद जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह यह वीडियो वायरल कर देगा।

 

Read More : CG NEWS : अमानक स्पीड ब्रेकर बना मौत का कारण, चाचा-भतीजे की दर्दनाक दुर्घटना में गई जान

इसके बाद अप्रैल 2024 में जब पीड़िता वीडियो डिलीट कराने दोबारा क्लिनिक के पीछे गई, तो डेनियल और उसका साथी अनिल दोनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल करते रहे।

Read More : CG NEWS : फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

पीड़िता ने बताया कि 24 मई 2025 को जब वह अपनी बहन के घर जा रही थी, तब डेनियल ने रास्ते में रोककर कहा कि अगर वह उसके साथ अकेले नहीं मिली तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। डर और तनाव के बीच पीड़िता ने आखिरकार स्वजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close