कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
नक्सलियों के MMC जोन प्रवक्ता अंनत ने किया हथियार छोड़ने का ऐलान, तीन राज्यों के सीएम को पत्र लिखकर 2026 तक मांगा samay
कांकेर। Kanker News: नक्सलियों के MMC जोन प्रवक्ता अंनत ने तीन राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें नक्सलियों ने पंद्रह फरवरी 2026 तक वक़्त माँगा हैं।
बता दें कि, प्रेस रिलीज में संगठन ने सरकारों से नक्सल विरोधी अभियान को रोकने की अपील की है। इसके साथ ही संगठन ने जल्द ही सभी नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण करने का आश्वासन भी दिया है। इस पत्र के माध्यम से नक्सली संगठन MMC ने PLGA सप्ताह भी नहीं मानाने का जिक्र किया हैं।
Kanker News: वहीं अब इस बात पर गौर किया जा सकता है, कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के नक्सली संगठनों के द्वारा सरकार द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान से भयभीत होकर या फिर नक्सली संगठन से तौबा करते हुए मुख्य धारा में लौटने का विचार बना लिया है।

Advertisement




