[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबरमनोरंजन

बाॅलीवुड में इस अभिनेता के बेटे की एंट्री, डिजिटल डेब्यू करेंगे सत्या

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक महेश मांजरेकर की वेब सीरीज 1962- द वॉर इन द हिल्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। भारत-चीन जंग की पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज में महेश मांजरेकर के बेटे सत्या मांजरेकर भी एक भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। सत्या का यह डिजिटल डेब्यू है।

सत्या, मेजर सूरज सिंह (अभय देओल) की बटालियन में एक युवा सैनिक गोपाल का किरदार निभा रहे हैं। सत्या ने पिता के निर्देशन में काम करने को लेकर कहा, ‘‘बचपन से ही मेरे पापा एक अभिनेता और एक निर्देशक के रूप में मेरा आदर्श और मेरी प्रेरणा हैं। मैंने इन सालों में उनकी कला को करीब से देखा और पाया कि वह कहानी को कितनी खूबसूरती से निर्देशित करते हैं और उसी खूबसूरती से अभिनय भी करते हैं।

1962-द वॉर इन द हिल्स की शूटिंग के दौरान सहज वातावरण था। मैं आसानी से उनसे सवाल कर सकता था। मैंने देखा कि पूरी कास्ट डायरेक्टर के रूप में उनके साथ काम करने में बहुत सहज महसूस करती थी। उनके साथ सेट पर काम करते हुए बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close