बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम साय, छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में शामिल होकर निवेशकों से होंगे रूबरू
रायपुर। CM Sai Visit Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर हैं। यहां वे सुबह 9:45 पर रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां वे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में शामिल होंगे और निवेशकों से रूबरू होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:00 BMVSS सेंटर का उद्घाटन करेंगे और दोपहर 3:40 पर जगदलपुर से रायपुर लौटेंगे। जहां वे रायपुर में शाम 8:00 बजे फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे।
बता दें कि, आज यानी 11 सितंबर को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 200 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। स्थानीय उद्यमियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
CM Sai Visit Bastar: इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।





