सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चला रहा था जिस्मों का गंदा खेल, बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां
रायगढ़। Raigarh Sex Racket Busted: रायगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर देर रात छापा मारकर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बता दें कि, पुलिस को काफी दिनों से मुखबिर से सूचना मिल रही थी की केलो बिहार स्थित एक किराए के मकान अवैध काम चल रहा है। जहां बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में एक योजना बनाई गई। जिसमें पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान भेजा और मामले की पुष्टि होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर मकान में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 3 महिलाएं और 2 आरोपी को गिफ्तार किया गया। जिनके कब्जे मोबाइल फोन, नगद पैसे और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
Raigarh Sex Racket Busted: वहीं पुलिस की जांच में पता चला की मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार किराये के मकान में देह व्यापार का चला रहा था,जबकि उसका सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा दलाली करता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में पीटा एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि, जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाईयां लगातार जारी रहेगी।




