[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, लोकगायिका मैथिली ठाकुर को इस सीट से मिलेगा टिकट

पटना। BJP Candidates Second List: बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में लोकगायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है। बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है।

बता दें कि, मैथिली ठाकुर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुई थी। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि मैथिली दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और आज बीजेपी ने उन्हें टिकट भी दे दिया।

BJP Candidates Second List: मालूम हो की प बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारिखों का ऐलान हो चुका है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। जिसमें से पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को ही चुनाव का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close