[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरकोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ED Raid In CG: भारतमाला और DMF फंड मामलों में ईडी की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 5 जिलों में एक साथ दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज

रायपुर। ED Raid In CG: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच को लेकर व्यापक कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर सहित पांच जिलों में एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़े प्रकरणों की जांच के तहत की गई है।

Read More: Ram Shila Controversy: राम मंदिर में पैसे से लेकर सोने–चांदी और अष्टधातु की 1250 शिलाएं गायब, पदाधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप

डीएमएफ फंड के उपयोग की जांच पर फोकस

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी विशेष रूप से डीएमएफ निधि के खर्च और उसके उपयोग की प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है। ईडी यह जानने का प्रयास कर रही है कि खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए निर्धारित राशि का उपयोग नियमानुसार किया गया या नहीं। साथ ही फंड के लेनदेन और धनराशि के प्रवाह से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

कई कारोबारी और निजी परिसरों पर जांच

कार्रवाई के दौरान रायपुर, अंबिकापुर और अन्य जिलों में कुछ कारोबारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की तलाशी ली गई। ईडी अधिकारियों ने बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड, टैक्स संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दस्तावेजों का सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की गई। जांच एजेंसी कथित तौर पर यह पता लगाने में जुटी है कि परियोजनाओं और फंड से जुड़ी राशि का उपयोग किस प्रकार किया गया तथा कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। ईडी की टीम विभिन्न वित्तीय लेनदेन, भुगतान रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

Read More: PM Modi Awarded In Slovaki: स्लोवाकिया में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस से किया सम्मानित, जानें क्या है इसके मायने 

आगे और खुलासों की संभावना

ED Raid In CG: फिलहाल छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई जारी है। ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close