Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

किसानों के लिए बड़ी खबर, धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्यन, इस दिन तक करा सकेंगे पंजीकरण

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द ही धान खरीदी होने वाली है। लेकिन उससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए किसानों के पास 31 अक्टूबर 2025 तक का समय है।

वहीं किसानों की सहायता के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस 18002331030 पर संपर्क कर किसान पोर्टल में पंजीयन से संबंधित जानकारी और सहायता ले सकते हैं। अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कर लिया है। सरकार ने कहा है कि एग्रीस्टैक पोर्टल डिजिटल क्रांति की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी। जो किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करेगा ।

CG News: गत वर्ष राज्य के 25.49 लाख किसानों ने धान विक्रय किया था। वर्तमान वर्ष में अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। बाकी किसान अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर 31 अक्टूबर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत किसानों को सीधे भुगतान किया जाता है। सरकार की मंशा है कि सभी पात्र किसान सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ इस योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त करें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close