Bilaspur News: तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से गिरे युवक-युवती, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, मौके पर पहुंची पुलिस
बिलासपुर। Bilaspur News: बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में एक गंभीर घटना सामने आई है। एक युवक और युवती तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर गए, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Read More: Dry Day: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास रहने वाले लागों ने युवती के (Bilaspur News) कराहने की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
Read More: SBI Retired Officers Recruitment 2026: सबसे बड़े सरकारी बैंक में निकली बंपर भर्ती, 105 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Bilaspur News: बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। प्रारंभिक तौर पर छत से कूदने की आशंका जताई जा रही है। दोनों ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोनों की पहचान में करने में जुटी हुई है।




