Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश, खुद को गैंगस्टर बताते हुए सोशल मीडिया में हथियारों के साथ डाल रहे तस्वीरें, देखें वीडियो

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। जहां वे बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो फोटो डाल रहे हैं। इसमें कई थानों के निगरानी बदमाश भी इसमें शामिल हैं। वे चाकू, देसी कट्टा और पिस्टल के साथ वीडियो डाल रहे हैं।

हैरानी की बता तो ये है कि, ये बदमाश खुद को गैंगस्टर बताते हुए प्रचार कर रहे हैं। जिससे आम लोगों में भी डर का माहौल है। वहीं हथियार के साथ साथ प्रतिबंधित हुक्का के साथ भी वीडियो डाल रहे हैं। यह शहर के कई इलाकों में देखी जा रही है। फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Raipur News: बता दें कि, यह स्थिति कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों का प्रचार बढ़ने से छोटे अपराधी की भी  हिम्मत बढ़ने लगी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close