Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना, हिट एंड रन के बाद अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को 8 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही 3 की मौत, दो घायल

रायपुर। Raipur Hit And Run :  राजधानी रायपुर से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हिट एंड रन की दर्दनाक घटना हुई है। इस हादसे में मौके पर ही 3 की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि, मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, हादसा  रायपुर-बिलासपुर हाइवे भूमिया गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों समेत कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे की हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक बाइक सवार को करीब 800 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

Raipur Hit And Run : घटन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान घनाराम यदु, लक्ष्मी शंकर यदु, देवेंद्र निषाद के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम ओमप्रकाश निषाद और अश्वनी साहू हौ। जो की सभी भूमिय के निवासी है। फिलहाल तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close