छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी में महिला BLO से मारपीट, फॉर्म में देरी होने पर खड़ा हुआ विवाद, देखें वीडियो

रायपुर। BLO Marpit: देशभर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस बीच राजधानी रायपुर से एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला द्वारा BLO (मूल मतदान सूची अधिकारी) से मारपीट कर गाली-गलौज की गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर के काली माता वार्ड का है। जहां महिला ने SIR फॉर्म घर पहुंचाने की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया। फॉर्म में देरी होने के कारण महिला ने बदसलूकी और हाथापाई शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
BLO Marpit: वहीं इस मारपीट के बाद इलाके के लोगों ने महिला के व्यवहार की कड़ी निंदा की है, लेकिन अब तक कोई औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं हुई है और पुलिस कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
Advertisement




