[t4b-ticker]
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़धर्म

नवरात्र के छठे दिन इस विधि से करें मां कात्यायनी की पूजा, जीवन में आएगी खुशहाली

Shardiya Navratri Day 6: शारदीय नवरात्रि का आज छठवां दिन हैं। आज के दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के इस स्वरूप को सफलता व यश का प्रतीक माना जाता है। मां कात्यायनी की कृपा से जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता आती है। रूके हुए काम पूरे होते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था, इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा।
मां कात्यायनी को लाल रंग के पुष्प अतिप्रिय हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को लाल गुलाब या लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पूजा विधि

पूजा वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें और फिर पूजा स्थल को भी स्वच्छ करें। ईशान कोण में मां कात्यायनी का चित्र या मूर्ति स्थापित करने के लिए चौकी लगाएं। इसके बाद इस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर मां का चित्र रखें। इसके बाद तस्वीर पर गंगा जल छिड़कें और माता को लाल गुलाब या लाल गुड़हल के पुष्प और वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद मां कात्यायनी की धूप-दीप, फल-फूल, रोली-अक्षत, पीली मिठाई आदि से पूजा करने के बाद देवी के मंत्र ‘ॐ देवी कात्यायन्यै नमः’, श्लोक के साथ मां की पूजा करें। अंत में मां कात्यायनी की आरती करें और उसके बाद प्रसाद बांटकर स्वयं भी ग्रहण करें।

लगाएं इन चीजों का भोग

Shardiya Navratri Day 6: देवी कात्यायनी को मां को मिठाई, हलवा, गुड़ या मीठे पान का भोग शुभ माना जाता है। साथ ही मां कात्यायनी को पीला रंग अतिप्रिय है। पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र धारण करना और चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close