[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! Assistant Professor के बंपर पदों पर भर्ती, 15 जून के बाद बंद होंगे आवेदन

खाली पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

CG Assistant Professor Vacancy 2026 छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के पांच नए सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन से प्राप्त मंजूरी के परिप्रेक्ष्य में, 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों-दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कबीरधाम-में प्राध्यापक , सह-प्राध्यापक , सहायक प्राध्यापक और सीनियर रेजीडेंट (Senior के कुल 149 खाली पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।

चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक , इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://monitoringcell.cgdme.in/mpas पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन दाखिल कर सकते हैं । अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा ।

रिक्त पदों का ब्यौरा
प्राध्यापक के 35 पद
सह-प्राध्यापक के 40 पद
सहायक प्राध्यापक के 50 पद
सीनियर रेजीडेंटके 24 पद
Ebola Virus: दुर्ग में मिले इबोला वायरस के 3 संदिघ्धों में कोई लक्षण नहीं, रखा गया होम आइसोलेशन, जानें क्या है इसके लक्षण

चयन प्रक्रिया और पात्रता शर्तें
आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव और शोध कार्य राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के प्रचलित मानदंडों और ‘मेडिकल इंस्टीट्यूशन (फैकल्टी क्वालिफिकेशन) रेगुलेशंस, 2025’ के अनुरूप होना अनिवार्य है । इसके अलावा, किसी भी राष्ट्रीय या राज्य चिकित्सा परिषद (National/State Medical Council) में जीवित पंजीकरण (Live Registration) होना आवश्यक है ।

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी (दस्तावेज सत्यापन) के बाद पात्र पाए गए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा । यह साक्षात्कार चिकित्सा शिक्षा संचालक की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा इन-पर्सन (भौतिक रूप से) या ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा । अंतिम चयन साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत नियम, आयु सीमा, आरक्षण और आवश्यक दस्तावेजों के प्रारूप की जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं ।
PM Modi Record: 10 जून 2026 को पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास, नेहरू का लगातार कार्यकाल वाला रिकॉर्ड होगा पीछे

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close