मातम में बदला गणेश विसर्जन का जश्न, चाकूबाजी में युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
खैरागढ़। Khairagarh Murder: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक खबर सामने आ रही है। जहां गणेश विसर्जन का जश्न मातम में बदल गया है। मामूली विवाद को लेकर चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
बता दें कि, गणेश विसर्जन के दौरान आज सुबह खैरागढ़ में बड़ा विवाद हो गया। सांस्कृतिक भवन के पास मामूली कहासुनी के बाद दीपक यादव (21) पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में दीपक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Khairagarh Murder : इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विसर्जन स्थल सहित अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।




