बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष के विधायकों ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से पूछा सवाल
रायपुर। CG Assembly Winter Session 2025: विधानसभा सत्र के दौरान आज सदन में कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।
बता दें कि, युवाओं के रोजगार और बेरोजगारी भत्ते को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बरोजगारों के लिए रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जल्द ही राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें 14 हजार से ज्यादा लोगों को हम रोजगार देंगे।
CG Assembly Winter Session 2025: वहीं कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हमलोग युवाओं को सक्षम बना रहे हैं। इस पर विधायक ने सवाल किया कि युवाओं को योजना का लाभ कब देंगे? इसके साथ ही भूपेश बघेल ने भी सवाल करते हुए कहा कि, अब योजना बंद नहीं हुई है तो फिर योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा, कब बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा? जिसके बाद मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट किया।
यह भी देखें



