Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवाओं से ठगी, ऐंठे 2 करोड़ से भी ज्यादा की रकम, ऐसे हुआ खुलासा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में शासकीय नौकरी के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दर्ज मामले के अनुसार, पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 52 युवाओं से करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की गई।

बता दें कि, इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड खुद को “दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर” बताने वाला नरेश मनहर निकला। पुलिस ने उसे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं को भरोसे में लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए और डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजे, जिससे ठगी को असली रूप दिया जा सके।

जांच के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, कलर प्रिंटर, नकली सील, नोट गिनने की मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। गिरोह में हर सदस्य की अलग भूमिका थी—कोई पैसा वसूलता था, कोई दस्तावेज जुटाता था और कोई फर्जी नियुक्ति पत्र प्रिंट करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी फर्जी ऑफिस और कंपनियां भी संचालित कर रहे थे।

Raipur News: फिलहाल बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की जांच जारी है। चारों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी को भी सीधे पैसे न दें और केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close