NEET UG Re-Exam Date: इस दिन होंगे NEET UG के री-एग्जाम, NTA ने बताई डेट, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
नई दिल्ली। NEET UG Re-Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 में हुए पेपर लीक के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ‘नीट यूजी 2026 एग्जाम’ की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
Read More: Work From Home in Delhi: सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, पीएम की अपील के बाद सरकार ने लिया फैसला
बता दें कि, पेपर लीक होने के बाद NTA ने 3 मई को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, लेकिन पेपर लीक होने के बाद, एनटीए ने 12 मई को इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) युद्ध स्तर पर नीट री-एग्जाम की तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार ज्यादा फुल प्रूफ सिस्टम बनाने पर काम चल रहा है।
Read More: Raipur News: स्विमिंग पूल में नहाते समय कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, निधन से करीबियों में शोक की लहर
NEET UG Re-Exam Date: वहीं दोबारा होने वाले इस एग्जाम में NTA बहुत ही गोपनीय ओर बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से तैयार करवा रहा है। जिसके लिए अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की एक नई टीम गठित की गई है। इसके साथ ही पेपर की प्रिंटिंग को लेकर सबसे ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। पेपर की प्रिंटिंग को लेकर सबसे ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा NTA ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें अन्यथा किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें।
📢 NEET (UG) 2026 — Examination Date Announced
The National Testing Agency, with the approval of the Government of India, has scheduled the re-examination of NEET (UG) 2026 on Sunday, 21 June 2026.
Candidates and parents are requested to rely only on the official channels of NTA.…— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026




