[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Bike Ride: साइबर जागरूकता के लिए बाइक राइड, 36RC के राइडर्स ने दिया सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश

रायपुर। Raipur Bike Ride: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का साइबर जागरूकता अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब (36RC) की ओर से विशेष बाइक राइड का आयोजन किया गया। इस राइड के जरिए बाइकर्स ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन सतर्कता का संदेश देने की पहल की। राइड के दौरान रास्ते में लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के जरूरी उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।

UCC In CG: छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर इस दिन होगी अहम बैठक, प्रारूप तैयार करने पर होगा मंथन, विशेषज्ञ रखेंगे अपनी राय

ओडिशा के हिडन प्लेसेज करेंगे एक्सप्लोर

साइबर जागरूकता के संदेश के साथ राइडर्स ओडिशा के अलग-अलग पर्यटन स्थलों और कम चर्चित यानी हिडन प्लेसेज को भी एक्सप्लोर करेंगे। इस दौरान जागरूकता और सुरक्षित बाइकिंग को अभियान का हिस्सा बनाया गया है। राइड के दौरान ट्रैफिक हैकथॉन 2026 को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। रायपुर पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव मांग रही है। इसके लिए जारी QR कोड को स्कैन कर लोग ट्रैफिक से जुड़े अपने सुझाव पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।

सेफ्टी गियर के साथ निकले बाइकर्स

राइड में शामिल सभी बाइकर्स ने सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया। राइडर्स ने ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सेफ और जिम्मेदार राइडिंग का संदेश दिया। आयोजन के जरिए युवाओं और बाइकिंग कम्युनिटी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई।

CG Rojgar Mela: राजधानी में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन, 877 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

ACP ट्रैफिक ने दिखाई हरी झंडी

Raipur Bike Ride: बाइक राइड को ACP ट्रैफिक सतीश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राइडर्स को सुरक्षित यात्रा करने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रेरित किया। साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश लेकर शुरू हुई यह राइड ओडिशा के विभिन्न पर्यटन और कम चर्चित स्थानों तक जाएगी। आयोजकों का उद्देश्य है कि जागरूकता का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और लोग डिजिटल दुनिया के साथ-साथ सड़क पर भी सुरक्षित रहें।

 

Raipur Bike Ride
Raipur Bike Ride
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close