Breaking news
Advertisement
bastarक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबस्तरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

माओवादियों द्वारा लगाये IED के संपर्क में आने से निर्दोष ग्रामीण की मौत

प्रविंस मनहर/रायपुर – बीजापुर में माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आकर ग्राम कस्तुरीपाड थाना उसूर के एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के ग्राम कस्तुरीपाड निवासी आयता कुहरामी पिता बुधरा कुहरामी उम्र 20 वर्ष कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर लकड़ी लेने गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण के दोनो पैर में बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गये।जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। बता दे की सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पंहुचाने माओवादियों ने पूर्व में IED बिछा कर के रखा था। फ़िलहाल सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तथा IED निष्क्रियकरण की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close