[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर

श्री बालाजी विद्या मंदिर में नवगठित छात्र परिषद ने ली शपथ,विधायक राजेश मूणत बने मुख्य अतिथि

मूणत बोले- छात्र परिषद की गरिमा बनाए रखें

रायपुर। श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर, रायपुर में सत्र 2026-2027 के लिए छात्र परिषद के गठन के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश मूणत (विधायक, पश्चिम क्षेत्र), विशिष्ट अतिथि श्री गज्जू साहू (पार्षद, वीर शिवाजी वार्ड) व श्रीनु (वेल्डरमैन) थे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा दीप कुंजिका प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। श्री के. एस. आचार्युलु ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद का जो गठन महापुरुषों के नाम पर हुआ है, उसकी गरिमा बनाए रखें। कठिन परिश्रम, अच्छी सोच एवं कल्पना के माध्यम से शाला द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं।

छात्र परिषद के नायक मा. अंजन वशिष्ठ, शाला नायिका कु. रश्मि मुदलियार, अतिरिक्त शाला नायक ऋषभ वर्मा, अतिरिक्त शाला नायिका सपना पंजवानी, सहायक शाला नायक शुभम दीक्षित एवं सहायक शाला नायिका प्रिया शाह निर्वाचित हुए।

शाला परिषद के कोआर्डिनेटर श्रीमती शहला अहमद, अतिरिक्त श्रीमती सूचि उपाध्याय, सहायक श्रीमती स्निग्धाश्री, संगीत विभाग प्रमुख शिक्षक श्री रजत दत्ता तथा खेल विभाग प्रमुख शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर नामांकित किए गए।

सी.वी. रमन सदन, पं. जवाहर लाल नेहरु सदन, डॉ. राधाकृष्णन सदन एवं श्रीमती सरोजनी नायडू सदनों के प्रमुखों एवं सहायक पदाधिकारियों को शाला की प्राचार्या द्वारा शपथ दिलाई गई। अतिथिद्वय का श्रीफल व शॉल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री जी. स्वामी, श्री मोहन के. नायडू, जी. नागेश, टी. सुरेश, कार्यकारिणी के सदस्यों में सर्वश्री सी. साई गोपाल, एम. वेंकट राव, एम. वेंकट बाबू, के. वी. राव, हरिवल्लभ, उमा महेश्वर, बी. श्रीनिवास राव, शाला की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जय प्रकाश, शिक्षक एवं छात्रगण उपस्थित थे।

संस्था के सचिव श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन खेल शिक्षिका सुश्री अपर्णा दीवान ने किया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close