[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गैस सिलेंडर से लेकर UPS तक कल से बदलने वाले हैं कई नियम, जानें किन-किन चीजों में होगा बदलाव

नई दिल्ली। New Rules from December 1: आज नवंबर माह का आखिरी दिन है और कल  से दिसंबर का महीना शुरू हो जाएगा।1 दिसंबर 2025 से कई नए नियम लागू होंगे जिनका आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें आधार कार्ड का नया रूप, ट्रैफिक नियमों में नया चालान सिस्टम, वाहन पर ग्रीन टैक्स, बिजली बिल में सुविधा, और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों में बदलाव होने वाला है।

1.एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव- हर महीने की पहली तारीख को सरकार घरेलू और कमर्शियल गैसे सिलेंडर के दाम बदलाव करती है। पिछले महीने 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। ऐसे में अब देखना होगा की दिसंबर में इसकी कीमतों में कितना बदलाव होता है।

2.पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट- पेंशनर्स को भी 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर कोई इस निर्धारित समय तक अपना सर्टिफिकेट जमा नहीं करता है तो उनका पेंशन रोक दिया जाएगा।  जिससे बचने के लिए पेंशनर्स  बैंक, पोस्ट ऑफिस या डिजिटल तरीके जैसे Jeevan Pramaan ऐप के माध्यम से यह काम किया जा सकता है।

3.हवाई यात्रा होगी महंगी- 1 दिसंबर से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के रेट बदल जाएंगे। अगर कीमत बढ़ती है तो हवाई जहाज के टिकट महंगे होने की संभावना बढ़ जाएगी।

4.टैक्स फाइल की जरूरी गाइडलाइन- अक्टूबर माह में कटे टैक्स की  TDS को सेक्‍शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्‍टेटमेंट जमा करना होगा । जिसकी अंतिम तारीख कल यानी 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

5.यूपीएस की डेडलाइन- सरकारी कर्मचारी जो नेशनल पेंशन स्कीम से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जाना चाहते हैं। वो 30 नवंबर तक चुनन सकते हैं। इस तारीख के बाद UPS में शिफ्ट होने का विकल्प बंद हो जाएगा।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close