छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका,दरगाहों और उर्स में डीजे बैन वाले आदेश पर लगी रोक

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के दरगाहों, उर्स और मजहबी जलसों में डीजे,नाच-गाने पर रोक लगाने वाले बोर्ड के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। वक़्फ़ बोर्ड के इस निर्देश को अदालत में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह राहत दी है। जून 2026 में छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड ने एक आदेश जारी कर प्रदेश भर के दरगाहों, उर्स और धार्मिक आयोजनों में डीजे, नाच-गाने और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।
बोर्ड ने इसे धार्मिक परंपराओं और अनुशासन से जोड़ते हुए पालन सुनिश्चित करने की बात कही थी। इतना ही नहीं, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई और जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया था। बोर्ड के इस फैसले के बाद कई आयोजकों और संबंधित पक्षों ने आपत्ति जताई थी और इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।




