Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में गैंगवार, सड़क पर दौड़ा कर दो युवकों को चाकुओं से गोदा, दोनों की मौत

रायपुर। राजधानी में गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां 10-12 लड़कों का ग्रुप आपस में भिड़ गया और एक दूसरे पर चाकुओं से हमला किया। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना दलदल सिवनी इलाके का है।

सोमवार रात दलदल सिवनी हर्ष टावर के पास तालाब के किनारे गोकुल निषाद(22) और जितेंद्र ध्रुव(21) गोकुल नंदन साहू(25) बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुराने झगड़ों को लेकर गोकुल नंदन साहू का गोकुल निषाद व जितेंद्र से विवाद हो गया। गुस्से में आकर गोकुल नंदन साहू ने अपने पास रखे चाकू से गोकुल निषाद और जितेंद्र ध्रुव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद इसके अन्य साथियों ने भी वहां पहुंचकर झगड़ा किया। गोकुल नंदन साहू इलाके का पुराना चाकूबाज व हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए। एक की अस्पताल में तो दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े में दो युवक घायल बताए जा रहे हैं, जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात में मारे गए दोनों युवक मुंगेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दलदल सिवनी में किराए के मकान में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते थे। पहले भी इनका विवाद हो चुका था। बताया जा रहा है उसी का बदला लेने इन पर हमला हुआ। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद इसी मोहल्ले में रहने वाले 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close