Breaking news
Advertisement
मनोरंजन

CID के ‘फ्रेडी’ दिनेश फडनीस का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई। टेलीविजन टीवी की दुनिया से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है फेमस शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चार दिनों तक वेंटीलेटर पर रहने के बाद महज 57 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

एक्टर के निधन की खबर उनके को-स्टार दयानंद शेट्टी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिनेश फडनीस ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली। दयानंद शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट हटैक नहीं आया था, बल्कि उनका लिवर डैमेज हुआ, जिस कारण उन्हें भर्ती करवाया गया।

‘सीआईडी’ से मिला फेम

दिनेश फडनीस ने ‘सीआईडी’ कई सालों तक काम किया था। उन्होंने साल 1998 से 2018 तक फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाई थी। इसके वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में भी नजर आए थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close