Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरयुथ अड्डा

जांजगीर में महिला कमांडोज ने रात में सड़कों पर लगाई गश्त

पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के मार्गदर्शन में वुमन टीम कंट्रोल रूम से निकली नाइट मार्च पर

जांजगीर से दीपक यादव की रिपोर्ट-

जांजगीर चांपा। 7 मार्च की देर रात जांजगीर के पुलिस कन्ट्रोल रूम से नाईट मार्च (night patrol) निकली। इसमें जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के साथ तमाम महिला कमांडोज मौजूद थीं। इन महिला कमांडोज ने शहरों (city) की तमाम सड़कों पर गश्त लगाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को लेकर ये आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

अपनी सुरक्षा अपने हाथ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जांजगीर के  पुलिस (police) कंट्रोल रूम में नाईट मार्च (रा​त्रि गश्त) का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में, जिले के महिलाओं सहित भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों की महिला कमाण्डोज शामिल हुईं।  कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और महिला कमांडो द्वारा मोमबत्ती जलाकर “अपनी सुरक्षा अपने हाथ” का नारा लगाते हुए महिला सुरक्षा हेतु शपथ ली गई।

शहर में की गश्त

महिलाओं और महिला कमांडोज ने पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के नेतृत्व में, जांजगीर शहर की सड़कों (road) पर नाईट मार्च (रात्रि गश्त) की। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के साथ ही साथ कदमताल मिलाते हुए, महिला कमांडोज और महिलाओं ने जांजगीर के कचहरी चौक, नेताजी चौक, बीटीआई चौक कि सड़कों पर नाईट मार्च करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर अपना नाईट मार्च समाप्त किया।

एसपी ने बताए रात्रि गश्त के उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा कि, इसके माध्यम से अवाम को यह सन्देश दिया जा रहा है कि, कोई भी शहर हो या सड़क, उस पर दिन हो या रात, महिलाओं को भी चलने का पूरा अधिकार है। अक्सर जो लिमिटेशन होते हैं कि अन्धेरा होने के बाद महिलाएं अपने घरों से निकलती नहीं हैं। तो उनको यह मैसेज देने का प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस उनके साथ दिन और रात खड़ी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close