Breaking news
Advertisement
अजब गजब

चारा के साथ ढाई तोले का मंगलसूत्र निगल गई भैंस, डॉक्टरों ने पेट फाड़कर निकाला बाहर

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक भैंस ने सवा लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र निगल लिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके भैंस के पेट में चीरा लगाया, तब जाकर ढाई तोले का मंगलसूत्र बाहर निकाला। इस सर्जरी में भैंस को 65 टांके लगाने पड़े।

मामला जिले के सारसी गांव का है। किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने को जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट रख दिया था। नहाकर निकलने के बाद उसने वही छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई। बाद में उसे अपने मंगलसूत्र न होने का एहसास हुआ। उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। उसने देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है। उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई।

किसान रामहरि भोयर ने वाशिम के पशुवैद्यकीय अधिकारी बालासाहब कौंडाने को फोन कॉल पर बताई। डॉक्टर ने भैंस को वाशिम लाने के लिए कहा। किसान रामहरि अपनी भैंस को लेकर वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा। डॉक्टर ने भैंस के पेट का निरीक्षण मेटल डिटेकर से किया तो पता चला कि पेट में कुछ है। दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया। 65 टांके का यह ऑपरेशन दो से ढाई घंटे चला। इसके बाद भैंस के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाला गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close