[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

कलेक्टर के खिलाफ धरना देने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पुलिस ने की घेराबंदी

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर कलेक्टर के खिलाफ धरना देने रायपुर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें एम्स के पास एक भवन में घेराबंदी कर रोक दिया। वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने जा रहे थे, जो कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर था।

दरअसल, ननकी राम कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिनमें भ्रष्टाचार और हिटलर प्रशासक की तरह काम करना शामिल है। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी।

Raipur News: बता दें कि, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कलेक्टर को नहीं हटाने पर 4 अक्टूबर को धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। इसी के तहत शनिवार सुबह ननकीराम कंवर धरना देने निकले थे। इस मामले में शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close