[t4b-ticker]
Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़

CG News : बाइक के साथ नदी में मिली शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश, हत्या कर शव फेंकने की आशंका…


बिलासपुर।
जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के तहत इलाके में घर से घूमने निकले शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का नदी में बाइक सहित शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव के लीलागर नदी के एनीकट में शुक्रवार की शाम लोगों ने एक लाश देखी जो बाइक के साथ थी। जिसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस शव को नदी से बाहर निकलवाया और मृतक की पहचान कराई गई, जिसकी पहचान मस्तूरी निवासी अमन मिरी पिता राखी मीरी उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई जो शिक्षा विभाग में प्यून था।

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुँचे जिन्होंने मृतक की शिनाख्त की, परिजन ने पुलिस को बताया कि अमन आज छुट्टी होने पर घर में ही था जो दोपहर में घूमने निकला था, वह नदी के पास कैसे पहुँचा और क्या घटना हुई कोई नही जानता, लेकिन युवक की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की लाश बुलेट बाइक क्र. CG 10 BR 3951 के साथ थी और कपडे फटे हुए थे यही वजह है कि परिजन युवक की हत्या कर लाश फेंकने की बात कह रहे है। फिलहाल यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

मस्तूरी थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत ने बताया की शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है, पोस्टमार्टम किया जायेगा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी सामने आएगी।पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

70,12,600 महिलाओं के खातों में कल इतने बजे आएंगे 1000 रुपए #mahtarivandanayojana

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close