छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
सरकारी कर्मचारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द, दफ्तर खोलने के दिए आदेश, जानें क्यों
रायपुर। Raipur News: 14 दिसंबर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इस बार यह सत्र 4 दिनों तक चलने वाला है। जो 17 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा होगी।
वहीं इसके साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विधानसभा में विधायकों द्वारा रखे गए सवालों का जवाब निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Raipur News : लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से तमाम संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को भी आदेश जारी किया गया है। विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय पर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यालयों को शनिवार और रविवार को भी खोलने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement




