[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Ambikapur News: जिले में आकाशीय बिजली का कहर, गाज गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, घटना का वीडियो आया सामने

अंबिकापुर। Ambikapur News: सरगुजा जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक के बीच खरसिया रोड पर एक ट्रक पर गाज गिरने से उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों से घिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Gariaband News: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई ने भाई और जीजा पर चलाया तीर, दोनों की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली ट्रक पर गिरी, जिसके बाद वाहन से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के वाहनों या अन्य स्थानों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

Tehsildars Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 9 तहसीलदारों के तबादले, नरेंद्र वर्मा होंगे रायपुर के नए तहसीलदार

Ambikapur News: घटना के समय क्षेत्र में तेज गर्जना, बिजली चमकने और बारिश का दौर जारी था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण आकाशीय बिजली गिरना माना जा रहा है। हालांकि संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close