Mumbai Rain Update: आफत की बारिश ने मचाई तबाही, दो दिनों में 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र। Mumbai Rain Update: लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिले पूरी तरह से डुब गई है। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस बीच पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि, अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। बीते दो दिन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 8 नांदेड़ से थे। वहीं भारी बारिश को देखते हुए मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि, लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह SDRF और NDRF की टीम तैनात की गई है।
Mumbai Rain Update: मूसलाधार बारिश की वजह से बिगड़े हालात को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जहां उन्हें रहने खाने और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जारी है।




