big breakingछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 124वें एपिसोड,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा यह कार्यक्रम जनता को जोड़ने और जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है

रायपुर/प्रविंस मनहर – आज प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया। इस दौरान न्होंने शुभांशु शुक्ला और स्पेस के बारे में बात की। उन्होंने कहा- जैसे ही एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला धरती पर उतरे, लोग उछल पड़े। हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया। प्रधानमत्री के इस रेडियो शो ‘मन की बात’ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनता को जोड़ने और जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। “मन की बात” के इस संस्करण में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी की विशेष चर्चा रही।
Advertisement




