छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG BREAKING:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बैज का बड़ा बयान,बोले- नैतिकता नहीं,मजबूरी में देना पड़ा इस्तीफा
प्रविंस मनहर/रायपुर – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस्तीफे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फैसला नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि मजबूरी में लिया गया है। मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना ने मोदी सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से केंद्र सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस पूरे मामले में सरकार से छात्रों से माफी मांगने की बात कही है।
Advertisement




