दिल्ली
राज्यसभा में कांग्रेस पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा जो हमे छेड़ दे हम उसे छोड़ते नहीं ….
संसद के मॉनसून सत्र का आज 10वां दिन है। इस सत्र में आम बजट 2024 पर चर्चा हो रही है। बजट को लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। गुरुवार को भी सदन में कई बार विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विणी बैष्णव ने कल विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। वही आज भी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही हमेशा से किसान विरोध रहा है। कांग्रेस की प्राथमिकताएं ही गलत रहीं। इस सदन में विपक्ष ने शकुनि का नाम लिया। अब जिसकी जैसी भावना वो वही बोलेगा। शकुनि अधर्म का प्रतीक था। हम तो कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। धर्म की बात करने वाले हैं। हम ऐसे किसी को नहीं छेड़ते लेकिन जब कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते भी नहीं हैं।
बुलडोजर के बाद अपराधियों पर बुलेट ट्रैन दौड़ाएंगे- CM योगी
Advertisement




