Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

सभी कलेक्टर और एसपी 2 दिन रायपुर में, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग की टीम लेगी समीक्षा बैठक

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग की टीम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रायपुर आ रही है। यहां आयोग की टीम सभी कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक करेगी।

जानकारी के मुताबिक आयोग के वरिष्ठ अधिकारी 8 और 9 जून को दो दिवसीय प्रवास में रायपुर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ आने वाले निर्वाचन आयोग की टीम में वरिष्ठ डीईसी धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास के अलावा डीईसी हिरदेश कुमार,अजय भादू,आरके गुप्ता,एमके साहू, एनएन बुटोलिया शामिल हैं।

[pdf-embedder url=”https://www.editorjee.com/wp-content/uploads/2023/06/4.pdf”]

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले ने सभी एसपी और कलेक्टर को पत्र जारी कर उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही है। साथ ही ये भी कहा गया है कि बैठक में कलेक्टर और एसपी की जगह कोई दूसरा प्रतिनिधि मान्य नहीं होगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close