
पंजाब। बठिंडा में माल रोड पर तेज रफ्तार होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकराने के बाद यूनिपोल के साथ टकरा गई। जिस में पंजाब के रिटायर्ड एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों के भांजे अमोलवीर समेत राजन जस्सल की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। चारों युवक आदेश यूनिर्वसिटी में पढ़ाई करते थे।
जानकारी के अनुसार अमोलवीर सिंह अपने दोस्त राजन जस्सल, संकेत, रिधम के साथ शुक्रवार देर रात को माल रोड पर अपनी होंडा सिटी कार में तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सबसे पहले डिवाइडर में जा टकराई। फिर यूनिपोल के साथ जा टकराई। ड्राइवर सीट एवं आगे की दूसरी सीट पर बैठे अमोलवीर सिंह ढिल्लों और राजन जस्सल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार की पिछली सीट पर बैठे संकेत एवं रिधम इस हादसे में गंभीर घायल हो गए।
घटना की सूचने मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उनका उपचार चल रहा। वहीं दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।



