Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

संजीव कुमार बने रायपुर मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक, 1991 बैच के हैं IRSEE अफसर

रायपुर। संजीव कुमार ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रुप में पदभार ग्रहण किया। संजीव कुमार 1991 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE) अधिकारी हैं । संजीव कुमार इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे – प्रयागराज में चीफ इलेक्ट्रिकल डिसटीब्यूशन इंजीनियर (CEDE) के पद पर कार्यरत थे। संजीव कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक. एवं एम. टेक.(पॉवर सिस्टम) की डिग्री प्राप्त की है।

अपनी रेल सेवा के दौरान डी.एफ.सी.सी.आई.एल ( डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड – Dedicated Freight Corridor Corporation of India) महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल एवं अपर मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर – उत्तर मध्य रेलवे , प्रयागराज सहित भारतीय रेलवे में अनेक पदों पर आसीन रहें हैं।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर परिचय प्राप्त किया एवं मंडल में चल रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली। यात्री सुविधाओ मे वृद्धि करने, माल- लदान को बढाने, राजस्व आय बढाने, ट्रेनों की संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, परिचालन क्षमता में बढ़ोत्तरी करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया ।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close