Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़दुर्गपॉलिटिक्स

दुर्ग : अंडरब्रिज चालू कराने को लेकर जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दुर्ग। दुर्ग के रायपुर नाका अंडरब्रिज को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीती तेज हो चुकी है। जिसके बाद दुर्ग वार्ड नंबर 21 के सांसद अरुण सिंह लोगों को लेकर अंडरब्रिज पहुंच गई। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बता दे कि अंडरब्रिज राजनीति का अखाड़ा बन गया है। अंडरब्रिज चालू करने सांसद ने 15 सितंबर की डेड लाईन दी थी।

दुर्ग शहर को भिलाई से जोड़ने वाले नवनिर्मित अंडरब्रिज को लेकर राजनीति गरमा गयी है। वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह आज अपने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर रायपुर नाका अंडरब्रिज के उद्घाटन के लिए पहुँचे हुये थे। लेकिन पहले से ही भारी संख्या में तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकना चाहा। नहीं मानने पर आख़िरकार विवाद और बढ़ने लगा। जिसके कारण पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद लोग शांत तो हो गये है। लेकिन स्तिथि अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

रायपुर नाका अंडरब्रिज से जल्द आवाजाही शुरू करने को लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने 15 सितंबर तक का डेडलाइन जारी किया था। लेकिन दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों कराना चाहते थे। विधायक अरुण वोरा का तर्क है, कि अंडरब्रिज का पूर्ण नही हुआ है। बिजली और मोटरपंप से जुड़े काम नही हुये है। ऐसे में जल्दबाजी में अंडरब्रिज को शुरू करना खतरनाक हो सकता है। इसमे राजनीति जैसी कोई बात नही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close