[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Viral Video: प्राथमिक स्कूल में प्रिंसिपल का हंगामा, TC लेने पहुंचे अभिभावक की कर दी चप्पल से पिटाई, वीडियो वायरल

कौशांबी। Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सरकारी स्कूल में विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) लेने पहुंचे अभिभावक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mahtari Vandan Yojana 29th installment: सीएम ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई योजना की राशि

जानकारी के मुताबिक, मामला चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि अनुज कुमार यादव अपनी बहन का ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेजों को लेकर उनकी प्रिंसिपल अनीता देवी से कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर अभिभावक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर प्रिंसिपल ने अभिभावक से मोबाइल छीन ली और चप्पल से उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान स्कूल परिसर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

RailOne App: अब WhatsApp पर टिकट दिखाकर नहीं कर सकेंगे ट्रेन में सफर, रेलवे ने बदले नियम, ओरिजिनल डिजिटल टिकट जरूरी

Viral Video: घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटे हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close