[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Police Leave Cancelled: अचानक रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, आदेश जारी, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। Delhi Police Leave Cancelled: राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन और मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की नियमित छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

Teejan Bai Tambura: पद्म विभूषण तीजन बाई का तंबूरा नहीं जाएगा संग्रहालय, परिजनों ने संस्कृति विभाग को सौंपने से किया इनकार

जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी रैंक के कर्मचारियों पर लागू होगा। अगले आदेश तक किसी भी पुलिसकर्मी को सामान्य अवकाश, अर्जित अवकाश (Earned Leave) या अन्य नियमित छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल अत्यंत आवश्यक और सत्यापित आपातकालीन परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (DCP) और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। छुट्टी से जुड़े प्रत्येक आवेदन की गहन जांच के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने एक और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, अगले निर्देश तक कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी पुलिस आयुक्त की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, कोर्स, कार्यशाला या आधिकारिक आयोजन में भाग नहीं ले सकेगा।

Sakti ACB Raid: ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार

Delhi Police Leave Cancelled: बताया जा रहा है कि राजधानी में CJP के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close