Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशबड़ी खबरहादसा

Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पांच लोगों की मौत

मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर रैपुराजाट गांव के पास सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों और ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों वाहनों में सवार 28 लोग घायल हो गए।

ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे थे। रैपुराजाट के पास कार अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई और फिर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव ओबार निवासी गोवर्धन, उनका बेटा रूपेश, बहन मुख्तारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके परिवार की दीपा और भूरी घायल हो गईं।

कार सवार गोवर्धन बलदेव के गांव नौवां में अपनी बीमार बहन चंद्रवती को देखने जा रहे थे। ट्रैक्टर सवार दयादीन और मुकेश निवासी गांव शेरपुर भिंड की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी एमपी सिंह और सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में 28 घायलों को फरह सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close