[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Gariaband News: दर्दनाक हादसा… कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

गरियाबंद। Gariaband News:  गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेलते-खेलते नगर पंचायत के कचरा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे के पास पहुंच गए। आशंका है कि इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिससे बच्चे बाहर नहीं निकल सके।

CM Sai Today Program: आज राजधानी में रहेंगे सीएम साय, भूमि पूजन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान योगेश और सुमन साहू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। मासूम बच्चों की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

CG Weather Update: प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Gariaband News: घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि कचरा गड्ढे में बड़ी मात्रा में पानी भरा होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम नजर आ रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close