[t4b-ticker]
Advertisement
MAHARASTRAपॉलिटिक्स

देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लग सकती है मुहर, 5 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण, लेकिन गृह मंत्री के पद पर फंसा पेंच…

महाराष्ट्र में नए CM के ऊपर मंथन के बीच देवेंद्र फडणवीस का नाम सामने आ रहा है, वही मौजूदा कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, फडणवीस की सरकार में उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं. लेकिन यहाँ गृह मंत्रालय पर आकर बात अटकती हुई नजर आ रही है
सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर डिप्टी CM का पद लेने को तैयार हो गए हैं, लेकिन वे गृह मंत्रालय पर अड़े हुए हैं। 29 नवंबर को एकनाथ शिंदे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुंबई लौटे और सभी कार्यक्रम रद्द कर सीधे अपने गांव सातारा निकल गए।
वही भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल कर देने खबर भी सामने आ रही है। शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में हो सकता है। और नई सरकार में शिवसेना और NCP की ओर से एक-एक डिप्टी CM भी फडणवीस के साथ शपथ लेंगे।
इस बीच शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा- शिंदे को जब भी कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वे अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। वे आज शाम तक कोई बड़ा फैसला ले लेंगे। इससे पहले शिरसाट ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिंदे डिप्टी CM का पद स्वीकार करेंगे।
शिवसेना के कुछ नेताओं का कहना है कि महायुति को इतनी बड़ी जीत शिंदे की अगुआई में मिली, इसलिए बिहार की तर्ज पर उन्हें मुख्यमंत्री होना चाहिए। बिहार में जदयू की कम सीटें हैं फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वहीं, पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि शिंदे को डिप्टी CM बनना चाहिए।

सुनील सोनी ने ली विधायक पद की शपथ, जाने मंत्रियों ने क्यों दी डबल बधाई ?

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close