[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Cabinet Meeting:सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज,कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार की आज एक अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। बैठक में खरीफ सीजन को लेकर विशेष रूप से चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश में धान सहित अन्य फसलों की बुआई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा कृषि संबंधी तैयारियों पर भी मंथन होगा।

इसके अलावा आगामी 13 जुलाई से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा संभावित है। सरकार विभिन्न विभागों की तैयारियों और विधानसभा सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर रणनीति तय कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close