ट्रिपल मर्डर से दहल उठा कोरबा, कबाड़ व्यवसायी समेत तीन लोगों की हत्या, फॉर्महॉउस में मिला शव
प्रविंस मनहर/ कोरबा। Korba Triple Murder: कोरबा जिले से बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कबाड़ व्यवसायी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्क्रैप और कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके ही फार्महाउस में बेरहमी से हत्या की गई।
बता दें कि, मृतकों में कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक तथा बिलासपुर का एक युवक शामिल है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच तेज की गई।
Korba Triple Murder: वहीं मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।




