Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

BIG BREAKING : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या रही वजह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. कथित तौर पर कांग्रेस ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया. कहा गया है कि कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन पर विधायकों के कहने पर दबाव बनाया. राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायकों ने पार्टी आलाकमान से इस बदलाव के लिए कहा था. पार्टी ने बीती रात आज शाम पांच बजे विधायकों की बैठक की घोषणा की थी.

जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजभवन के बाहर कैप्टन ने पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा मुझे दो महीने में तीन बार दिल्ली बुलाया गया, मेरे पास भविष्य की राजनीति करने के लिए विकल्प है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैं पहले अपने लोगों से बात करूंगा, वक्त आने पर फैसला लूंगा। कैप्टन अमरिंदर बोले मेरे उपर सरकार न चला पाने का संदेह व्यक्त किया गया, मुझे लगा मेरा अपमान किया जा रहा। अमरिंदर बोले, मैं अभी कांग्रेस में हूं लेकिन, भविष्य की राजनीति का विकल्प खुला है।अमरिंदर ने दो टूक कहा, जिस पर पार्टी का भरोसा उसे वे मुख्यमंत्री बनाएं। ऐसा लगा मेरे उपर पार्टी को भरोसा नहीं रह गया है। अब मैं अपने साथियों के साथ बात करूंगा, उसके बाद ही कोई निर्णय लूंगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close