छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS: श्रोत महोत्सव में शामिल होंगे CM साय,इसके बाद मंत्रालय में करेंगे कार्यालयीन कार्य
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:15 बजे वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित ‘श्रोत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और विभागीय गतिविधियों को लेकर जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे और कार्यालयीन कार्य करेंगे।
Advertisement




